शेखपुरा।। इन दोनों जिले के विभिन्न गांव में धान की फसल में उखड़ा रोग लग जाने से किसान काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांव कपासी, धारी, करंडे, महेशपुर , धमसेना, कुरमुरी, लोहान, लहना, सियानी, केमरा ,बेलछी सहित अन्य गांव में धान की फसल जैसे-जैसे पक कर तैयार हो रही है वैसे-वैसे उसमें उखड़ा लोग लग रहा है और धान का बाली पूरे पौधा सहित खेत में ही सुख जा रहा है। इस बात कपासी गांव के किसान रामबालक सिंह, राममूर्ति सिंह ,अनिल सिंह, बेलछी गांव के किसान सरबिल सिंह, लाली सिंह, मोहन सिंह, धमसेना गांव के किसान महेश मिस्त्री, परमेश्वर मिस्त्री, करंडे गांव के किसान विलास सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य गांव के बहुत सारे किसानों ने बताया कि लगातार 2 साल से किस सुखाड़ की मार झेल रहे हैं। किसी तरह से समरसेबल से धान की फसल को बचा पाये तो एन वक्त पर जब धान की फसल पककर तैयार होने को आई तो फसल में उखड़ा रोग लग रहा है। स्थिति यह है की बाली सहित धान का पूरा पौधा सूख जा रहा है इस वजह से धान खखरी में तब्दील हो जा रहा है । किसान बताते हैं कि शायद अब किसान के ऊपर काला साया मंडरा रहा है बहुत मेहनत करने के बाद भी किसान धान की फसल को बचा नहीं पा रहे हैं तो ही दूसरी ओर किसानों द्वारा लगाए गए रवि फसल मशहूर चना के पौधे को भी कीड़ा काट रहे हैं। किसान सुखाड़ की मार से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हर साल किस को खेती में घाटा ही हो जा रहा है। किसान बताते हैं कि उन्हें कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिल पा रही है अब तो ऐसा प्रतीत होता है की खेती-बाड़ी करना ही छोड़ना पड़ जाए।