शेखपुरा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि व्याख्यान के लिए आयोजित सेमिनार में शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी इंजीनियरिंग के छात्र सत्यम कुमार का चयन हुआ है। सत्यम को उत्तर प्रदेश के स्वामी विवेकानंद सुभर्थी विश्वविद्यालय मेरठ में क्रिम्स अवार्ड 2023 में बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ब्रेन ट्यूमर रिसर्च के डॉ साल्या के द्वारा प्रदान किया गया है। सत्यम कम्प्यूटर साइंस बीटेक फर्स्ट इयर का छात्र है। मेरठ में हुए इन्टरनेशनल कांफ्रेस में सत्यम ने एग्रीकल्चर विषय पर हुए व्याख्यान में अच्छा प्रदर्शन किया है। कृषि पर दिये इनके व्याख्यान पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन अमेरिका में किया जायेगा। इस कांफ्रेस में विभिन्न राज्यों के करीब 335 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें मात्र 20 प्रतिभागी सफल हुए थे। जिसमें सत्यम पूरे बिहार में सफल होने वाले में एक मात्र छात्र है। सत्यम गिरहिण्डा मोहल्ले के धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के पुत्र हैं।