वाहन चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा किया पिटाई। शेखपुरा ।। शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के निमी गांव से मंगलवार की रात जुगाड़ गाड़ी को चुरा कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। बाद में उसे स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए वाहन चोर की पहचान निमी गांव निवासी विनोद राम के पुत्र संटू राम बताया जाता है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात निमी गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र अवधेश राम अपने जुगाङ वाहन को घर के पास खड़ा कर सोने चला गया। तभी देर रात एक चोर चुराकर ले जाने लगा तभी घर के सदस्य जाग गए और शोर मचाने लगे। तभी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां चोर वाहन छोड़कर भागने लगा। जहां ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। जहां गिरफ्तार वाहन चोर के विरुद्ध स्थानीय शेखोपुर सराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वाहन चोर वाहन मालिक के मुहल्ले का ही रहने वाला बताया गया है।