शेखपुरा।। खिलता बचपन विद्यालय में शनिवार को दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, दीप सज्जा, कंडील बनाना, कार्ड बनाना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने गणेश,लक्ष्मी,राम, लक्ष्मण सीता के रूप में अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपने ज्ञान के प्रकाश से अपने परिवार समाज व देश को आलोकित करने के लिए प्रेरित किया। साथ हीं सभी विद्यार्थियों व शिक्षक स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। और बच्चों को उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं सहित कई कर्मी मौजूद रहे।