शेखपुरा।। अरियरी प्रखंड क्षेत्र के मौलानगर गांव में पायनियर बीज कंपनी के 27पी38 किस्म धान की फसल के शानदार उपज होने पर पायोनियर बीज कंपनी के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर धान उत्पादन का प्रदर्शनी लगा कर अच्छे धान उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। साथ हीं मौजूद किसानों को पायनियर हाइब्रिड धान 27P38 के विशेषता के बारे में किसानों को बताया गया। इस प्रदर्शनी में धान की बालियों का दंगल भी कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित किसान प्रभुनाथ प्रसाद के द्वारा लाल फीता काट कर किया गया। इस प्रदर्शनी में किसान रामबरण कुमार के खेत के 5 गुणा 5 मीटर धान की क्राप कटिंग हुई। जिसमें पायोनियर धान 27पी38 धान की उपज 36 क्विंटल तथा किसान पप्पू कुमार के खेत में लगे अन्य कंपनी की लगे धान की क्राप कटिंग में महज 22 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। जहां पायोनियर बीज कंपनी के धान तथा अन्य कंपनी के हाइब्रिड धान की तुलना किया गया। जिसमें पायोनियर धान फसल प्रत्येक एकङ में 14 क्विंटल अधिक उपज किया। इस मौके पर कपंनी के टीएसएम मनीष पाठक, क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार मौजूद थे। मनीष पाठक ने किसानों को बताया कि पायनियर 27P38 अत्यधिक पैदावार देने वाला हाइब्रिड धान है।जिसकी वाली अन्य धान के मुकाबले लंबी, गुच्छेदार एवं वजनदार होती है। तथा ये हर मौसम में किसी दूसरे धान से जायदा उपज देती है। जिससे किसानों को अत्यधिक पैदावार मिलता है और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। पवन कुमार ने किसानों को धान एवं सब्जी के फसल में लगने वाले बीमारियों और किट संबंधित जानकारी दिया। अच्छी उपज लेने वाले किसानों को समानित किया।