विद्याभूषण कुमार बने शेखपुरा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई। शेखपुरा।। सदर प्रखंड के पैगम्बरपुर गांव निवासी विद्याभूषण कुमार जो पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा में सक्रिय सदस्य के दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के द्वारा उन्हें शेखपुरा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेत्री रेशमा भारती ने बताया कि विद्याभूषण कुमार पिछले कई सालों भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनकी सक्रियता व लगनशीलता को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन्हें शेखपुरा पूर्वी में मंडल अध्यक्ष का कमान दिया है। साथ हीं कहा कि इनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी।इनके मनोनयन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर के शंभू , महामंत्री कारू सिंह उर्फ संजय, महामंत्री मणिकांत, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री रेशमा भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास सिंह, मनोज सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश जी भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्रवंशी, वाणिज्यकर के अध्यक्ष राहुल, भाजपा नेता मनोज कुमार तूफानी एवं अन्य गण्यमन लोगों सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।