Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

 जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। ब्लाॅक चौक स्थित यात्री निवास भवन परिसर में पहुंचे दिव्यांगजनों के अलावे लाचार व बेबस वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर कडाके की ठंड में राहत दी। वहीं सबों के बीच पौधे का वितरण कर पर्यावरण से प्रेम करने का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने सबों को मिठाई खिलाकर उनका आशीष भी लिया। जिला उपाध्यक्ष के द्वारा अपने गांव प्रखंड के झखाडगढ पंचायत स्थित भट्टावारी में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं पौधे का वितरण किया गया। मौके पर रामप्रकाश रवि सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपना 24वां जन्मदिवस मनाते हुए इस दिन को मानवता की सेवा, शिक्षा को बढावा, बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित किया है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है, पर्यावरण संरक्षित होगा तभी पृथ्वी एवं मानव का अस्तित्व बच पायेगा।

निर्मली(सुपौल) : ठंड के मद्देनजर जिलेभर का प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 20जनवरी तक बच्चों का छुट्टी है।हालंकि इस दौरान विद्यालय के एचएम सहित सहायक शिक्षक को निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित रहने का प्रावधान है।लेकिन प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक गायब रहते है।शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रुपौली पुनर्वास में एक भी शिक्षक उपस्थित नही पाया गया।विद्यालय के मुख्य दरवाजा में ताला जड़ा पाया गया।इस बावत स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड के मद्देनजर जब से शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी तबसे इस विद्यालय में ताला जड़ा हुआ है,छुट्टी के बाद एक भी दिन यहां के शिक्षक विद्यालय नही पहुंचे।

Transcript Unavailable.

जिले में पछुआ हवा चलने से दिनोंदिन ठंड की कनकनी बढ़ती जा रही है। आलम यह है तापमान 11 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। विभिन्न सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड के कारण दिनचर्या बिगड़ गई है। पछुआ हवा चलने से ठंड की कनकनी बढ़ गई है। सुबह 10 बजे तक कोहरा लगा है। जिस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। इधर अस्पतालों में ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। रेफरल अस्पताल प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि 21 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्यों को 18 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर जारी आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि जिले में चल रही भीषण शीतलहर और ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के आलोक में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य 16 से 18 तक स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान सभी विद्यालय प्रधान समेत शिक्षक उपस्थित रहकर विद्यालय का अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।

बढ़ते ठंड के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर से अलाव व्यवस्था,आपको बता दे की बढ़ते ठंड के मद्देनजर नगर पंचायत निर्मली प्रशासन के द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव हेतु लकड़ी गिराया गया है।ताकि आते जाते लोग भीषण ठंड में अलाव का लाभ ले सके।इधर नगर पंचायत के द्वारा अलाव व्यवस्था हेतु गिराए गए लकड़ी से लोग अलाव का लाभ लेते दिखे।लोगो ने भीषण ठंड में अलाव व्यवस्था करने हेतु नगर पंचायत को धन्यवाद दिया है।

बीते कई दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी है। सर्द हवाओं के साथ ठंढ कहर बढ़ता ही जा रहा है। सुबह में कोहरे की मार और दिनभर ठिठुरन से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। कोहरे व ठंढ के चलते लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा। कोहरे के साथ-साथ ठंढ में अचानक वृद्धि से बच्चे व बूढ़े पर सबसे अधिक आफत आ गई है। वहीं कोहरा एवं ठंढ के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। अगर कभी निकलते भी हैं तो अधिक देर तक वह दिख नहीं पाते हैं। अपनी तपिश से लोगों का पसीना छुड़ानेवाले भी ठंड के सामने लाचार व बेवस नजर आ रहे हैं। सूर्यदेव की चमक के साथ-साथ तपिश भी गायब है। बाज़ारों में ख़ामोशी छा गई है। सुबह जहां देर से दुकानें खुलती हैं। वहीं शाम होते ही लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। ठंढ से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलेभर का स्कूल हुआ बंद,जी हां आपको बता दे कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर सुपौल जिले के वर्ग 01 से 08 तक के सभी सरकारी /गैर सरकारी विद्यालयों को आज यानी कि 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बंद रखा गया है।जिससे संबंधित आदेश सुपौल जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी कर दिया है।जारी आदेश के बाद स्कूली बच्चो को ठंड में स्कूल आने से राहत मिला है।मालूम हो कि ठंड के कारण हाल ही में जिले के कई प्रखंडों में स्कूली बच्चों के तबीयत में बदलाव आने की घटना भी सामने आ चुकी थी।