हमारे देश में हर एक दिन की अपनी खास बात और महत्व है। जहां एक दिन किसी दिन को हम किसी की जयंती के रूप में मनाते हैं, तो किसी दिन को बेहद ही खुशी से। इसी कड़ी में 24 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है।इस दिन पंचायतो में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जो पंचायत की उपलब्धियों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उनके योगदान को उजागर करते हैं। यह दिन 17 जून 1992 को संविधान में 73वें संशोधन के पारित होने और 24 अप्रैल 1993 को कानून लागू होने की याद में मनाया जाता है। पंचायती राज व्यवस्था का जनक लॉर्ड रिपन को माना जाता है अगर देश में किसी गांव में कोई दिक्कत है या उस गांव की हालत खराब है, तो उस गांव की इस समस्या को दूर करने और उसे सशक्त एवं विकसित बनाने के लिए ग्राम पंचायत ही उचित कदम उठाती है। तो आइये दोस्तों ,इस राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हम सभी पंचायत के नियमों का पालन करे और पंचायती राज व्यवस्था का हिस्सा बन कर पंचायत के विकास में योगदान दे । मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हरिराहा पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हरिराहा पंचायत की मुखिया ने पंचायत के विधवा, विकलांग एवं निसहाय लोगों के बीच सरकारी योजनाओं के तहत कंबल का वितरण किया। साथ ही साथ पंचायत से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुखिया ने बताया कि  प्रखंड मुख्यालय द्वारा प्राप्त कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर  समाजसेवी विकाश कुमार टुनटुन, पंचायत सचिव अर्जुन कुमार, लेखा पाल सावित्री कुमारी, कार्य पालक सहायक रवि कुमार, उप मुखिया बलराम कुमार, पूर्व मुखिया अमरेंद्र यादव, विशेश्वर भारती,रोजगार सेवक मुकेश सादा,स्वच्छता प्रवेक्षक कंचन सिंह, वार्ड सदस्य कुशेश्वर मंडल, गुनसागर यादव, अनारी देवी सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

जैसा कि आप सभी को पता ही है की आज हमलोग 2 अक्टूबर यानी कि गाँधी जयंती मना रहे है पर क्या आपको पता है की इसके साथ कुछ और भी मनाया जाता है ,याद आया नहीं'... तो चलिए हम आपको बताते है कि आज गाँधी जयंती मनाने के साथ साथ पंचायतो में ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाता है। तो आइये ग्रामसभा के बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश करते है। .