बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का 99वां स्थापना दिवस समारोह स्थानीय जिला शाखा सुपौल परिसर में झंडोत्तोलन कर मनाया गया। झंडोत्तोलन करते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। स्थापना के 99 वर्षगांठ पर शिक्षकों ने संघ के संस्थापक, विभिन्न आंदोलन में शहीद हुए शिक्षक-शिक्षिका को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक आंदोलनों की याद दिलाता है। हम पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे और अपने हक-हकूक के लिए लड़ाई भी लड़ेंगे। मौके पर मीडिया प्रभारी मु. समीउल्लाह अशरफी, त्रिभुवन कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुधांशु समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है,लोग इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाना चाह रहे है।लिहाजा देशभर में तरह तरह के कार्यक्रम हो रहे है,इसी बीच सुपौल जिलेभर में भी माहौल भक्तिमय है,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी उत्साहित होकर मंदिरो की साफ सफाई, सहित तरह तरह के कार्यक्रम कर रहे है।रविवार की संध्या शहर के विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।और राम लला को स्मरण किया गया।इस दौरान जय श्री राम के नारे भी गूंजा।बता दे कि प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कल यानी 22 जनवरी को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

कल देश नव दिवाली मनाने जा रहे है,लिहाजा लोगो की तैयारी जोर शोर पर है।लोग अपने घर आंगन सहित मंदिरो की साफ सफाई में जुटे है।लेकिन इस ऐतिहासिक पल में भी बिहार के सुपौल के नगर पंचायत निर्मली का हाल नारकीय है।यहां बीते तीन चार दिनों से साफ सफाई व्यवस्था ठप है।लिहाजा पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिसका कारण है सफाई कर्मियों का हड़ताल पर जाना। दरसल इन दिनों नगर पंचायत के सफाई कर्मी समय से वेतन और ईपीएफ नही मिलने को लेकर हड़ताल पर हैं।सफाई कर्मियों का कहना है कि हमलोगों को ईपीएफ के नाम पर गुमराह कर लूट खसोट किया जा रहा है। हालंकि इस बीच आज यानी कि रविवार को नगर पंचायत के अधीन एनजीओ के मैनेजर सहित अन्य सफाई कर्मी को मानने पहुंचे लेकिन सफाई कर्मी हड़ताल से नही लौटे..इधर मौके पर उपस्थित एनजीओ और हड़ताल कर्मी जब कैमरे के आमने सामने हुआ तब एक चौकने वाला खुलासा हुआ। एनजीओ के मैनेजर के अनुसार उनके कंपनी में 110 सफाई कर्मी पंजीकृत है,जबकि धरातल पर मात्र 70-75 ही सफाई कर्मी है। तो अब जरा आप खुद ही सुनिए आरोप प्रत्यारोप में किस प्रकार घोटाले की पोल खुली है...

छातापुर प्रखंड के अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा कौशल कुमार ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय केवला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, भौतिक संरचना, आनंददायी वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, शौचालय, पेयजल स्त्रोत, बागवानी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। ठंड के कारण विभागीय निर्देश के आलोक में कक्षा का संचालन बंद था। सीओ ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में इतना सुन्दर, सुव्यवस्थित और सुसज्जित विद्यालय को देखकर मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने कहा कि यदि इच्छा-शक्ति कुछ करने का हो तो सफलता कदम चूमती है। इस तरह का विद्यालय यह दिखाता है कि शिक्षक और समाज कितना जागरूक है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार और शिक्षक नरेश कुमार निराला से विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं, मिशन दक्ष में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं, भौतिक संरचना आदि के साथ-साथ विद्यालय के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं मनरेगा पीओ कौशल कुमार ने कहा कि इस विद्यालय को अभी तक बेंच डेस्क उपलब्ध नहीं कराया गया है जो खेद का विषय है। पीओ ने कहा कि इस प्राथमिक विद्यालय में तीन दर्जन से अधिक नल, आधे दर्जन से अधिक शौचालय, तकरीबन दो दर्जन से अधिक यूरिनल, बेसिन आदि व्यवस्था देख आश्चर्यचकित हूं। यह प्राइमरी विद्यालय सच में आदर्श मिसाल कायम किए है। साथ में बीआरपी पीएम पोषण योजना विनोद कुमार राम भी मौजूद थे। प्रधानाध्यापक अमित कुमार और शिक्षक नरेश कुमार निराला के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक निरंजन कुमार, फूल कुमारी, नीतू कुमारी, मोनिका कुमारी,अमजद अहमद,अरबाज आलम, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।

मरीचा स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी ) के द्वारा 10 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन समारोहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी 28 प्रशिक्षु विशेषज्ञ की टीम द्वारा परीक्षा तीन चरणों में ली गई। उत्तीर्ण होने पर आरसेटी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह में सुपौल के अगरबत्ती उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुमन अगरबत्ती इंडस्ट्री एवं कांवरिया इंडस्ट्री के दीपक कुमार दुबे मौजूद थे।

सदर प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत के लतराहा गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर राम उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 251 कन्याओं ने भाग लिया। प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बैंड-बाजों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल हुई। हर तरफ जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय बन गया। बता दें कि रामोत्सव के अवसर पर लतराहा गांव में रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में ग्रामीणों द्वारा दो दिवसीय हरि नाम अष्टयाम का आयोजन किया गया है। इसमें नामचीन रामलीला मंडलियों के द्वारा अखंड कीर्तन व रामलीला का मंचन किया जाएगा। मौके पर पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव, बैधनाथ यादव, उपेंद्र यादव, बिष्णुदेव मेहता व सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्टेशन चौक पर अवस्थित नर्मदेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। 21 और 22 जनवरी को अष्टयाम, महाप्रसाद एवं आतिशबाजी और दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जानकारी दी गई कि 22 जनवरी की शाम जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। सफाई कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर कर रहे थे। मौके पर जिला मंत्री महेश देव, नगर अध्यक्ष राहुल झा, नगर महामंत्री रानू, आंबेडकर संस्थान के सचिव चंदन पासवान, प्रकाश राम, वीरेंद्र पासवान, संतोष मरीक, राजेश मंडल, आशीष मिश्रा, दीपक मंडल ,मनीष चौधरी, नारद पासवान आदि मौजूद रहे।

सदर प्रखंड अंतर्गत लौकहा पंचायत के लौकहा बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शिक्षा संवाद में भाग लिया। शिक्षा संवाद में स्कूली बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ लेकर बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। गरीबी पढ़ाई में बाधा नहीं हो सकती है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इससे मेधावी छात्र उच्च शिक्षा पा सकते हैं। सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती कर रही है। कल्याणकारी योजनाएं जैसे पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं, लड़की को पढ़ाना है। महिलाएं पढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड से मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढाई कर सकते हैं जिस क्षेत्र में पढ़ना चाहते हैं उस क्षेत्र में पढ़ सकते हैं। शिक्षा वह हथियार है जिससे बड़ा कोई अस्त्र-शस्त्र नहीं है। रोजगार करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री उद्यम योजना से कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था काफी सुदृढ हो चुकी है। छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। शिक्षक भी समय से विद्यालय आ रहे हैं बच्चे भी पहले से अधिक आने लगे हैं। बाल विवाह पर जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में लड़की की शादी करना कानूनी अपराध है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्यवाही भी हुई है। उन्होंने छात्रों से भी कहा कि कम उम्र शादी का आपलोग विरोध भी करिये। कम उम्र में शादी करने से लड़कियों की शरीर सही तरह से विकसित नहीं हो पाता है तथा कई तरह के गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी, डीपीओ स्थापना राहुलचंद्र चौधरी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी दुर्गेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेकानंद, बीपीएम चंदन कुमार, मुखिया सबरी देवी, विद्यालय प्रधान राकेश भारती, संतोष कुमार चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी आदि शिक्षक व अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

निर्मली प्रखंड के डगमारा ओ पी क्षेत्र स्थित वार्ड न0 13 में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से 3 परिवारों के 5 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वही अग्निपीड़ित गोसाई मंडल,भुवनेश्वर मंडल व जयराम मंडल ने बताया कि आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ भी नही बचाया जा सका,जिस कारण कई बकरियां भी झुलस गईं। वही घर में रखे अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, नकदी, जरूरी दस्तावेज सहित लाखों की संपत्ति जल गई। वही अग्निपीड़ित के बीच घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंसस रामप्रवेश कुमार यादव ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सभी को सरकारी स्तर से तत्काल ही सहायता मिलने का आश्वासन दिया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख ने बताया कि घटना के मद्देनजर अंचलाधिकारी को भी अग्निपीड़ितों के द्वारा सूचना दी गई है। इधर, निर्मली सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। स्थल निरीक्षण के बाद अग्निपीड़ितों के बीच सरकारी स्तर से सहायता उपलब्ध करवाया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर दक्षिण पंचायत की उप मुखिया रीता देवी ने के पक्ष में 10 और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 6 मत गिरे। इस तरह उप मुखिया ने 4 मतों से अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही।