संवाद सूत्र, कटैया- निर्मली ( सुपौल): भारतीय जनता पार्टी पिपरा पश्चिम शक्ति केंद्र कटैया माहे पंचायत के कटैया रही वार्ड नंबर 8 निवासी नुनुलाल मंडल उर्फ भुवनेश्वर मंडल के आवास पर एक बैठक रखा गया जिसमें मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव मंडल के द्वारा नुनुलाल मंडल उर्फ भुवनेश्वर मंडल को शक्ति केंद्र कटैया माहे का संयोजक बनाया गया। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने उन्हें अंग, वस्त्र, माला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि कहा कि भाजपा के ऊपर लोगों का विश्वास बढ़ा है। भाजपा की कार्यपद्धति एवं विकास कार्य से प्रभावित होकर हर दिन लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आनेवाले समय में गांव शहर हर जगह से हजारों लोग जुड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर चलने वाली एक मात्र राजनीति संगठन है। उन्होंने कहा कि हर दिन लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि आम जनता की नजर में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित में काम कर सकती है। मौके पर निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मीकांत भारती, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, परमेश्वरी मंडल, पूर्व मुखिया बीरेन्द्र प्रसाद मंडल, अशर्फी गुप्ता, दिनेश कुमार मंडल, नवीन कुमार, सरयुग मंडल, बीरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।