जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति सह शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम में श्रीमती अंजनी निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष सह सुपौल जिला प्रभारी, उपाध्यक्ष रंजू झा,विनिता कुमारी क्षेत्रीय प्रभारी महिला मोर्चा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनिता देवी ने किया। महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मां बायसी काली देवी - धरहरा गणपति मंदिर - विशिष्ट कलाकृति वाले श्रीविष्णु देव मंदिर के साथ स्व. ललित नारायण मिश्र एवं महान गायक उदित नारायण झा के जन्मस्थान वाले इस पवित्र एवं कोसी के जल से पुष्पित पल्लवित इस महान भूमि को मेरी ओर से सहृदय नमन व प्रणाम है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक एक महिला के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, हर घर नल, राशन , आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया। स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दी गई है। खेती से जुड़े हुए हमारी माता बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें जीवन में विकास का नया आयाम दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षा बजट पर 6.2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 11.11 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट तय किया गया है। हमारी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, शिक्षा प्रोत्साहन राशि,स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। आज यही कारण है कि अब भारत में महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है। सबसे बड़ा उपहार तो हम महिलाओं को प्रधानमंत्री ने यह दिया कि लोकसभा राज्यसभा जैसे उच्च सदनों के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सीट तय कर दिया गया। जिससे आने वाले समय में हम महिलाओं के हाथ में देश के कानून और योजनाओं के निर्माण एवं बदलाव की शक्ति आ जाएगी। वहीं कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,सरोज झा महामंत्री, नमिता पाठक, महिला मोर्चा पुर्व जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा,वरीय नेत्री सरिता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प लता सिंह, शक्ति सारिका जिला महिला मोर्चा महामंत्री नारी शक्ति वंदन स्वंय सहायता समूह अभियान, प्रभारी प्रदीप सिंह मुन्ना महामंत्री आदि ने भी संबोधित किया।