भाजपा दक्षिणी मंडल महामंत्री चंद्रदेव पासवान के आवास पर शनिवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडलीय पदाधिकारी व शक्तिकेंद्र प्रमुख आदि शामिल हुए। बैठक में खासकर गांव चलो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी संगठन को और विस्तारित करते मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। वहीं बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुख की शेष सुचि को अविलंब जमा करने आवश्यकता जताई गई। बैठक में वरिष्ठ नेता शालिग्राम पांडेय व सुशील प्रसाद कर्ण ने गांव चलो अभियान के उद्देश्य व सफलता को लेकर बातों को रखा। कहा कि गांव चलो अभियान के तहत गांव से लेकर टोले-मुहल्लों तक घर घर जाकर मोदी सरकार के जनकल्याण व गरीबों के हित में चलाये गए योजना॓ओं की जानकारी लोगों को देना है। साथ ही योजना का लाभ लेने में हो रही दिक्कतों से अवगत होकर उसे दूर करने का प्रयास भी करना है। यह अभियान चार से 11 फरवरी तक चलेगा। सभी बूथ अध्यक्ष अभियान के संयोजक बनाये गए हैं जो दूसरे पंचायत में जाकर प्रवास करेंगे। मंडल स्तरीय पदाधिकारी प्रवासी के रूप में शक्ति केंद्र प्रमुख व सह प्रमुख के साथ तय रूटचार्ट पर प्रवास करेंगे। बैठक में केशव कुमार गुड्डू, सुरज चंद्र प्रकाश, चंद्रदेव पासवान, सत्य प्रकाश, रवि पांडेय, सरीता साह, रामटहल भगत, सुधीर पाठक, मुरली मेहता, जयकिशुन पासवान, शिवशंकर मेहता, त्रिलोकनाथ झा, मनोज कुमार मंडल, श्रवण सरदार, सतीश साह, जयनारायण शर्मा, शत्रुघन शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजय पासवान, शंकर पासवान आदि शामिल थे।