मृत्युभोज पूर्ण प्रतिबंध एवं कुरीति मिटाओ-देश बचाओ अभियान के संदेश को जन-जन में पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय अंतर्गत बीबीसी कालेज सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डा. अमन कुमार ने कहा कि कुरीति के खिलाफ सभी सामाजिक संगठन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी को समाज के हित में खड़ा होने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर समाज को इस संकट की घड़ी में तन-मन-धन से साथ देना चाहिए और मृत्यु भोज का बहिष्कार होना चाहिए। जीवित अवस्था में माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा भोज है। कार्यशाला में नारायण साह, अमित कुमार सागर, दिनेश राम, देवेन्द्र यादव, भोला मंडल, सिकेन्द्र यादव, हरिबोल यादव, ओम प्रकाश चौधरी, केशव कुमार, आशीष झा, माधव कामत, अनिल कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।