राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा विभाग बिहार सरकार पटना भी कार्तिकेय धनजी ने शुक्रवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली तथा विद्यालय प्रांगण में बने साइंस पार्क को दिखा। अपने 1 घंटे के निरीक्षण में राज्य परियोजना निदेशक ने विद्यालय के तमाम व्यवस्थाओं को नजदीक से जाना तथा छात्र-छात्राओं से भी प्रश्नोत्तर किया। उन्होंने विद्यालय प्रधान सुधीर कुमार यादव से जानकारी लिया कि विद्यालय में कितने छात्र-छात्रा का नामांकन है और नियमित उपस्थिति क्या है तो प्रधान ने कहा कि वहां 500 से लेकर 600 तक छात्र-छात्रा प्रतिदिन कक्षा आ जाते हैं। परियोजना निदेशक ने विद्यालय प्रांगण में बंद है खेल मैदान के बारे में भी जानकारी लिया।