समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी सुपौल की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी, सुपौल के कार्यकारिणी का पुनर्गठन हेतु आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी , अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, सुपौल, जिला नोडल पदाधिकारी, पशु क्रूरता, सुपौल एवं पशु क्रूरता के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। कार्यकारिणी के सदस्यों का गठन आम सभा के माध्यम से पूर्ण किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पशुओं में हो रहे क्रूरता के निवारण के लिए जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी का पुनर्गठन करना था, ताकि पशुओं में हो रहे क्रूरता को रोका जा सके।