नीतीश कुमार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। जदयू के वरिष्ठ नेता शशि प्रसाद सिंह, भाजपा के अरुण मिश्र, पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंटू, अनिल कुमार मेहता, अधिवक्ता कमलेश कुमार तपन, रत्नेश्वर मेहता, अरुण सिंह, अशोक शर्मा,  सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, कैबिनेट मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आने से बिहार विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के हित तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए यह फैसला लिया है। आगामी चुनाव में बिहार में सभी लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिलेगी।