मधेपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत 37 में 35 डॉक्टरों पर देशद्रोह का आरोप लगा है। आरोप सिविल सर्जन डॉक्टर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लगाया है। 35 डॉक्टर 26 जनवरी के दिन झंडोत्तोलन कार्यक्रम में नहीं आएं थे। सिर्फ 2 ही चिकित्सक आएं थे। अब सीएस ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर फूल कुमार को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने पूछा है कि डॉ. सचिन कुमार और डॉक्टर यश शर्मा ही झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इनके अलावा बाकी चिकित्सक उपस्थित नहीं हुए। ऐसा क्यों हुआ?