जिला पदाधिकारी सुपौल ने शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के प्रांगण में बना रहे साइंस पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रधान सुधीर कुमार यादव से कहा कि एक सप्ताह के अंदर साइंस पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर ले ताकि छात्र-छात्राओं को उसका लाभ मिलने लगे। उन्होंने कहा कि साइंस पार्क छात्र-छात्राओं को नई दुनिया से जोड़ने में सहायक होगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज के समय में जहां विज्ञान काफी आगे बढ़ गया है वैसे समय में साइंस पार्क छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में गति लेगा और वह प्रतिदिन नए-नए चीजों से अवगत होंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालय में बना रहे साइंस पार्क काफी उद्देश्य परक होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल 45 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साइंस पार्क का निर्माण शुरू कराया गया है।