निर्मली(सुपौल) : नगर के सुभाष चौक पर नेताजी यूथ क्लब के द्वारा मगंलवार को वीर सुभाष चंद्र बोस का 126वां जयंती मनाया गया।बता दे कि नेता जी का जयंती कार्यक्रम यूथ क्लब के संयोजक शमीम अख्तर के नेतृत्व में हुआ।जहां कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में आए लौकहा के पूर्व विधायक सतीश कुमार साह के द्वारा किया गया। इस दौरान लोगो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया साथ ही उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे का उदघोष किया गया। वहीं वन्दे मातरम और भारत माता की जय के भी नारे लगाए गए। कार्यक्रम में किशोरी साह, निशांत जैन, जावेद अनवर, प्रणव राय,मनोज राम,अनिल साह, गौतम शेखर, मनोज शर्मा, मुकेश कुमार साह, संजय मंडल, सोनू कुमार सहित स्थानीय लोग शामिल थे।