सदर प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत के लतराहा गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर राम उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 251 कन्याओं ने भाग लिया। प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बैंड-बाजों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल हुई। हर तरफ जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय बन गया। बता दें कि रामोत्सव के अवसर पर लतराहा गांव में रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में ग्रामीणों द्वारा दो दिवसीय हरि नाम अष्टयाम का आयोजन किया गया है। इसमें नामचीन रामलीला मंडलियों के द्वारा अखंड कीर्तन व रामलीला का मंचन किया जाएगा। मौके पर पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव, बैधनाथ यादव, उपेंद्र यादव, बिष्णुदेव मेहता व सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।