निर्मली प्रखंड के डगमारा ओ पी क्षेत्र स्थित वार्ड न0 13 में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से 3 परिवारों के 5 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वही अग्निपीड़ित गोसाई मंडल,भुवनेश्वर मंडल व जयराम मंडल ने बताया कि आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ भी नही बचाया जा सका,जिस कारण कई बकरियां भी झुलस गईं। वही घर में रखे अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, नकदी, जरूरी दस्तावेज सहित लाखों की संपत्ति जल गई। वही अग्निपीड़ित के बीच घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंसस रामप्रवेश कुमार यादव ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सभी को सरकारी स्तर से तत्काल ही सहायता मिलने का आश्वासन दिया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख ने बताया कि घटना के मद्देनजर अंचलाधिकारी को भी अग्निपीड़ितों के द्वारा सूचना दी गई है। इधर, निर्मली सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। स्थल निरीक्षण के बाद अग्निपीड़ितों के बीच सरकारी स्तर से सहायता उपलब्ध करवाया जाएगा।