जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। ब्लाॅक चौक स्थित यात्री निवास भवन परिसर में पहुंचे दिव्यांगजनों के अलावे लाचार व बेबस वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर कडाके की ठंड में राहत दी। वहीं सबों के बीच पौधे का वितरण कर पर्यावरण से प्रेम करने का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने सबों को मिठाई खिलाकर उनका आशीष भी लिया। जिला उपाध्यक्ष के द्वारा अपने गांव प्रखंड के झखाडगढ पंचायत स्थित भट्टावारी में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं पौधे का वितरण किया गया। मौके पर रामप्रकाश रवि सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपना 24वां जन्मदिवस मनाते हुए इस दिन को मानवता की सेवा, शिक्षा को बढावा, बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित किया है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है, पर्यावरण संरक्षित होगा तभी पृथ्वी एवं मानव का अस्तित्व बच पायेगा।