सदर प्रखंड की पिपराखुर्द पंचायत के चकडुमरिया गांव में अयोध्या से आये अक्षत और प्रभु श्रीराम मंदिर का भव्य चित्र एवं आमंत्रण अशोक कुमार शर्मा उर्फ अशोक सम्राट के द्वारा गांव में दिया गया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है। उस दिन सभी राम भक्तों से आग्रह है कि अपने-अपने पूजा घर एवं मंदिर की सफाई करने के बाद नहा धोकर रामायण पाठ, कीर्तन-भजन आदि करें एवं शाम में दीप जलाकर दीपावली मनायें। सनातनियों का सदियों पुराना सपना साकार हुआ है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन गांव के ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन अष्टयाम का आयोजन किया गया है। सभी व्यक्ति अपने घरों को रंगोली, तोरण द्वार से सजाएंगे भगवा झंडा लगाएंगे एवं शाम में दीपोत्सव मनाया जाएगा। पूरे गांव में दीपावली सा दृश्य होगा। पूजित अक्षत एवं प्रभु श्रीराम मंदिर का भव्य चित्र सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बिंदेश्वरी शर्मा, बमभोला शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक देवनारायण चौधरी, गणपत शर्मा, ठाकुरबाड़ी के पुजारी देवनारायण दास, साहेब दास, शिवन राम, शिवशंकर चौधरी, राधेश्याम मंडल, ब्रह्मदेव यादव सहित पूरे गांव में घर-घर दिया गया। कार्यक्रम में विजय चौधरी, कमल कुमार शर्मा, रामविलास शर्मा, विजय शर्मा, उमेश यादव, वासुदेव शर्मा, श्यामसुंदर मंडल, रौशन कुमार, यश, लिशा, दिवाकर सहित गांव के कई लोगों ने हिस्सा लिया।