भाजपा राघोपुर दक्षिण मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के निज आवास पर मंगलवार शाम को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने की। मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. बैद्यनाथ भगत ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर काम हुआ है। देश के यशस्वी पीएम के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 सीटों पर जीतने का दावा किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार, विपिन साह, प्रदीप कुमार चौधरी, बिपिन कुमार साह, रमेश मेहता, विजय कुमार चौधरी, रविन्द्र राम, चंदन कुमार, रीतू राज यादव, चेतन शर्मा, रीतिक साह सहित कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।