बढ़ते ठंढ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रात्रि में भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव का निरीक्षण किया गया। रात्रि भ्रमण के क्रम में सुपौल रेलवे स्टेशन, महावीर चौक, हास्पिटल, चकला निर्मली, गुदरी, गांधी मैदान, शनि मंदिर इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। भ्रमण के बाद कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार चिन्हित जगहों पर अलाव जलाना तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।