मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित गठबंधन दलों की बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया। कामरेड ललन कुमार यादव के संचालन में आयोजित बैठक के दौरान राजद , कांग्रेस, जदयू, सीपीएम, भाकपा सहित अन्य विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी लोकसभा चुनाव में देश की सत्ता से मोदी सरकार को उखाड फेंकने और इंडिया गठबंधन सरकार को लाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद नूरी साहब ने कहा कि केंद की बीजेपी गठबंधन सरकार देश में जातिवाद को बढावा देने, साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने, हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत फैलाने का काम किया है। राजद के प्रदेश महिला अध्यक्ष विनिता भारती ने कहा कि केंद की मोदी सरकार ने देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन को मजबूत करने का काम भर किया है। राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिता देवी, सीपीआईएम राज्य कमेटी सदस्य गणेश मानव ने अपने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वाली मोदी सरकार ने देश को मंहगाई, भ्रष्टाचार, अफसरशाही के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के होने जा रही है लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूती के साथ आगे ले जाकर सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता देश में इंडिया गठबंधन सरकार लाने का काम करेंगे। भाकपा के केंद्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार ने देश को अंबानी अडानी के हाथों गिरवी रखने का काम कर जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि हर एक जनता के खाते में 15 लाख देने का वादा करने वाली मोदी सरकार 15 लाख तो नहीं दे सकी लेकिन हर एक नागरिक के ऊपर लाखों रुपए का कर्ज जरूर डाल दिया है। उन्होंनेे कहा कि ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षी दलों के नेताओंं को डराने धमकाने का काम मोदी सरकार जरूर कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने से विपक्ष एकता मजबूत हुई हैै और बीजेपी गठबंधन कमजोर हुई है। मजबूती के साथ विपक्षी दल इस बार के चुनाव में उतरेगी तो केंद्र से तानाशाही सरकार को हटाने में सफल होो पाएगी। बैठक में देवकृष्ण यादव, जदयू अध्यक्ष संजय कुमार गांधी कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुध्न भगत, राजद कार्यकारी अध्यक्ष प्रो वेदप्रकाश रिंकू, राजद युवा अध्क्ष चंद्रकिशोर राम, वीरेंद्र प्रसाद यादव सीपीआईएम के कृष्ण कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, कामरेड अनमोल यादव , चंदेश्वरी रजक ,राजकिशोर सरदार ,परमेश्वर यादव, विनोद यादव, विवेकानंद यादव, ब्रजमोहन यादव, विशेश्वर यादव, शेर सिंह, मो0 रब्बान, विरु यादव समेत सैकडों इंडिया गठबंधन दलों केे कार्यकर्ता मौजूद थे।