मऊ जिले के सरकारी समितियां से किसानों को यूरिया खाद न मिलने के कारण किसानों को निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर यूरिया खाद लेना पड़ रहा है।
यू डायस पोर्टल पर विद्यालयों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है।
मऊ जिले के परिषदीय मान्यता प्राप्त व अल्पसंख्यक मान्यता प्राप्त अधिकांश विद्यालयों ने यूडायस डाटा नहीं भरा है।
जिले में बनाई गई नेकी की दीवार का उद्घाटन किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ओले पड़ने का अनुमान है ऐसे में और ठंड बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
सीबीएसई बोर्ड में परीक्षा से पूर्व छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
जिले में सप्ताह के 6 दिन टेली काउंसलिंग होगी इसका लाभ छात्र उठा सकते हैं।
श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मऊ जनपद में घर-घर बाटा गया पूजित अक्षत
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गौ आश्रम स्थल में ठंड से बचाव के लिए बेहतर प्रबंध किए जाएं।
