मऊ जिले के संकेत कुमार कि सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है| घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण पारा लगातार गिर रहा है । रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा | दोपहर बाद धूप से कुछ राहत मिली लगातार ठण्ड से लोगो का जीना हराम रहा | अलाव ही लोगो का सहारा बना रहा | कड़ाके की ठंड और ठंडी हवा के बीच लोग कांपते रहे | सड़कों पर वाहन रेंगते रहे, , बाजार शांत रहा , न्यूनतम सात डिग्री और अधिकतम अठारह डिग्री सेल्सियस रहा | सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूर वर्ग को हो रही है
मोबाइल वाणी के माध्यम से मऊ जिले के रमेश ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 8 वीं कक्षा तक के सभी बोर्डों के प्राथमिक स्कूल 31 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं | जिला बुनियादी शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है ।
मोबाइल वाणी के माध्यम मऊ जिले के रमेश कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कृषि और पर्यावरण अनुसन्धान में फर्जी रिक्तियां निकालने के नाम के संबंध में ५ लोगो की तहरीर पर ४ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | २७ जनवरी को ज्वाइनिंग पत्र को ऑनलाइन चेक किया गया तो वह नकली पाया गया । रविवार सुबह सैकड़ों उम्मीदवारों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सराय लखनसी पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया| रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए सैकड़ों युवाओं ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया| विरोध लगभग पंद्रह मिनट तक चला| जिसके बाद थाना प्रभारी ने इस मामले में आला अधिकारीयों को अवगत कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है | निदेशक संजय यादव परियोजना निदेशक रसूल मोहम्मद उप निदेशक आनंद सिंह और सौरभ कुमार न के द्वार कूटरचित वेकन्सी निकली गई 13 नवंबर को सरस्वती बाल विद्या मंदिर , लखनऊ में परीक्षा आयोजित की । 27 जनवरी को , ज्वाइनिंग पत्र मऊ जिला मुख्यालय को बुलाया गया था और ज्वाइनिंग पत्र जाली हस्ताक्षर करके दिया गया था । पीड़ितों ने आरोप लगाया कि अभियुक्तों ने अपने खाते में ऑनलाइन सोलह सौ रुपये अपने कहते में डलवाये और सभी पीड़ितों से बारह हजार पाँच रुपये देने को कहा गया । जब ज्वाइनिंग लेटर की ऑनलाइन जांच की गई तो वह नकली निकला |
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
