उत्तरप्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से कृति सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त करने के अर्थों में से एक है महिलाओं को सशक्त बनाना एक जो कि महत्वपूर्ण मानवाधिकार मुद्दा है। आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी अधिकारों को प्राप्त करना मौलिक है, लेकिन महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखे बिना भूमि अधिकार अधूरे हैं। गरिमा को भूमि विकास के केंद्र में रखा जाना चाहिए, कानूनी और नीतिगत साधनों का उपयोग करके गरीबी का सामना कर रहे लोगों के लिए भूमि अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहिए। दलित और अविवाहित महिलाओं को सशक्त बनाने पर काम करने वाले संगठन भी इसका समर्थन करते हैं।