सिवान: सिसवन प्रखंड के चैनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद का गुरुवार को जिला परिषद सदस्य शहर राजद नेता ब्रजेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बहुत सारी कमियां पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बाद से बदतर थी। वही बेड से लेकर साफ सफाई की भी व्यवस्था पर जिला परिषद सदस्य ने असंतुष्टि प्रकट की। जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने कहा कि निरीक्षण के बाद हमारे द्वारा सिविल सर्जन महोदय से बात कर इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधींद्र करने की मांग की गई।

सिवान: छठ महापर्व को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आज संयुक्त रूप से सिवान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक तथा आआरपीएफ और जीआरपी बल के जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम और एसपी ने छठ महापर्व में बिहार आने वाले यात्रियों को सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया।

सिवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड के सैदपूरा पंचायत के सैदपूरा ठाकुरबाड़ी मंदिर छठ घाट का भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सैदपूरा ठाकुरबाड़ी छठ घाट का निर्माण लाखों की लागत से कराया गया है इस छठ घाट के निर्माण होने से छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान करना ही मेरा पहली प्राथमिकता है ।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने सिवान विधानसभा क्षेत्र के लोगों को छठ पर्व पर बडी सौगात दी है। उन्होंने 12 महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमें देवापाली से मझवलिया होकर बढ़ेया तक, मोलनापुर- महुआवारी, धानुक टोली सड़क, चकरा से भैंसाखाल सड़क, मोहम्मदपुर से महुआवारी बाजार, गौसीहाता मेन रोड से कलवार टोली, शिव मन्दिर से आलापुर- पिपराही पथ सुमित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों शिलान्यास किया गया शिलान्यास कार्यक्रम पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष का लोगों ने फूलमाला से स्वागत किया मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में महाराजगंज अनुमंडलीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा वीर सेनानियों की भूमि के छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण का कार्य लोक आस्था का महा पर्व पर किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय अवकाश प्राप्त मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर परमानन्द सिंह ने मुख्य अतिथि को पुस्तकालय समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वही दूसरी तरफ विशिष्ट अतिथि एकमात्र जीवित स्वतन्त्रता सेनानी मुंशी सिंह सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह युवा पत्रकार कुमार भास्कर विकास सिंह ने आगत सम्मानित अतिथियों का गर्म जोशी से वंदन अभिवादान करते हुए गांव की ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सीवान के प्रवक्ता सह शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने कहा कि लोक आस्था रखने वाली समस्त नारी शक्ति को लेकर पुस्तकालय सह वाचनालय समिति इस तरह के कार्यक्रम कार्यान्वयन हेतु नवीन योजना के साथ कार्य करने को संकल्पित है विशेष रूप से आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद सदा बनी रहे। मौके पर झब्लु सिंह, चुन्नू सिंह, सन्नी सिंह, संजू सिंह, लाल मोहमद, मुख्य पुजारी जी, विपुल कुमार, नवीन कुमार सिंह, सहित उप मुखिया प्रतिनिधि तुषार कुमार सहित दर्जनों छठ व्रति महिलाए उपस्थित रही।

सिवान जिला के सिसवन प्रखंड के भागर में राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिला अध्यक्ष इंजीनियर विपिन कुमार कुशवाहा रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर लोगों को एकजुट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का हाथ आप सभी मजबूत करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दरौदा प्रखंड कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई स्वास्थ्य से संबंधित जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शुगर कोरोनावायरस की गई इस संबंध में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग गांव से लगभग दो दर्जन से अधिक