बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: प्रखंड के हसनपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से माले ने मंगलवार को एक प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च पार्टी कार्यालय से निकल कर सीवान सिसवन मुख्य पथ के रास्ते थाना होते हुए हसनपुरा चौमुहानी के रास्ते प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां एक सभा मे तब्दील हो गया। यह मार्च माले के प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद के नेतृत्व में निकाला गया। जहां बीते 11 फरवरी को दरौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव में सामंती तत्वों द्वारा पंचायती के दौरान माले नेता व दलित महिला सहित अन्य पर गोली बरसाई थी। जिसके खिलाफ हसनपुरा में माले द्वारा एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसमें नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए माले नेता ने आवाज बुलंद किया। मौके पर रामजन्म साह, मुस्लिम अंसारी, खुशियाल साह, लालजी यादव, संजर अंसारी, जनार्दन यादव, कृष्णा यादव, राजू साह, किशुन राम, बालेश्वर राम, शेख नन्हू, सोबराती अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।