आज सोमवार को देशभर में मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इस क्रम में सिवान शहर के पाल नगर में भाजपा की पूर्व विधायक ब्यास देव प्रसाद की ओर से भी दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नेता समेत राजनीतिक जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान मकर संक्रांति पर लोगों को दही चूड़ा और तिलकुट परोसा गया। मौके पर पुर्व भाजपा विधायक ने कहा की मकर संक्रांति का त्योहार खासकर किसानों के लिए उत्सव की तरह होता है। लोग तिल, दही चूड़ा का भोजन कर नया साल मनाते है।