सिवान: देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 139वीं जयंती एवं 51वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में रविवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सभा विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, जदयू सांसद कविता सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जिला के तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।