दराैली प्रखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण समन्वय विभाग, उत्तर बिहार के बैनर तले संध्या 6:00 बजे दरौली पंच मंदिरा घाट पर सूर्य पुत्री मां सरजू का कर्पूर और धूम्र आरती की गई. मां सरयू की वैदिक रीति रिवाज से की जाने वाली आरती का आयोजन आन्दर प्रखंड के बरवाँ गुरुकुल के सदस्यों के द्वारा किया गया. जिसके बाद धर्म जागरण समन्वय विभाग, उत्तर बिहार के द्वारा एक धर्म संसद सभा का आयोजन किया गया. उक्त विषय पर विनय कुमार शाही, वशिष्ठ पाठक, लक्ष्मी पाठक, विंध्याचल राय, विनोद तिवारी, डॉक्टर अरविंद पाठक सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया.