सीवान में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जला देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव निवासी चंद यादव के पुत्र विवेक यादव की शादी के साथ मेरी पुत्री प्रियंका कुमारी से वर्ष 2022 में 14 मई को हुई थी। 6 माह के बाद ससुराल वालों ने प्रियंका के ऊपर अपने मायके से दहेज के रूप में बुलेट की मांग करने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।जब दहेज में बुलेट नही मिला तो ससुराल वालों ने 25 सितंबर की रात उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नीयत से रातों-रात गांव में ही शव को जला दिया। कन्हैया यादव और उनके परिजनों को 26 सितंबर को मृत्यु की सूचना मिली।वही दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कन्हैया यादव ने प्रियंका के ससुराल वालों के ऊपर आज प्राथमिकी दर्ज कराया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।