साथियों नमस्कार मैं सरजू यादव मोबाइल वाले पर आपका हार्दिक स्वागत करता हूं नमामि गंगे योजना के तहत चलाए जा रहे निरंजना बचाओ अभियान के तहत रविवार को हंटरगंज में जल यात्रा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निरंजना बचाओ अभियान के सदस्य नावाडीह पंचायत के मुखिया बसंती पन्ना, संतोष कुमार सप्तऋषि और छोटू यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान जल यात्रा में चेतना भारती आश्रम के बच्चे ग्रामीण महिला पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए। जल यात्रा हंटरगंज के निरंजना नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचा और वहा निरंजना नदी के बचाव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। इस दौरान निरंजना नदी को सदाबह बनाने और इसके आसपास पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कई जल स्रोतो का भ्रमण भी किया गया और इन सूखे जल स्रोतों को जलमग्न बनाने को लेकर चर्चा किया गया। मुखिया बसंती पन्ना ने बताया कि निरंजना नदी बचाओ अभियान का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेरकर के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन-जिन पंचायत से निरंजना नदी गुजरी है वहां यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। यात्रा में शामिल लोगों ने निरंजना नदी बचाओ जीवन बचाओ का नारे लगा रहे थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए आप मोबाइल वाणी धन्यवाद