Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हमीरपुर। मझगंवा थानाक्षेत्र के लिधौरा गांव में जमीनी विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा करने से आहत पीड़ित युवक ने डीएम को पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है। थाना मझगवां क्षेत्र के ग्राम लिधौरा निवासी शिवराज सिंह पुत्र प्राग सिंह ने मंगलवार को पत्र में बताया कि उसके पिता की पुश्तैनी जनीन में विपक्षी बलजीत सिंह आदि के विरूद्ध सिविल जज / जूडि सन 1996 में मुकदमा दायर किया था। जो न्यायालय द्वारा 29 अगस्त 1998 को वादी प्राग सिंह के हक में पारित कर दी थी। प्राग सिंह की मृत्यु के बाद शिवराज सिंह उस जमीन काबिज हुआ। वर्ष 2020 में बीरपाल उर्फ वीर सिंह एवं लक्ष्मीराम उर्फ लक्षी पुत्र रमोले द्वारा अवैध रूप से जबरन कब्जा कर मकान बनाने की धमकी दी। इस पर शिवराज ने न्यायालय सिविल जज सीडि में मुकदमा दायर किया। जो अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। बीते 27 अगस्त को उन लोगों द्वारा राजस्व टीम को गुमराह कर गलत तरीके से कब्जा करने के लिए पीड़ित द्वारा तीन साल पूर्व रोपित आन व महुआ सहित अन्य के 31 पेड़ काट डाले। जिससे उसका लगभग 30 हजार का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

हमीरपुर। धान की फसल में कीड़ा लगने से किसान परेशान हैं। इसके पीछे किसान इस बार बारिश कम होना मुख्य कारण मान रहे हैं। इनका कहना है कि अगर समय से उपचार नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। पिछले कुछ सालों से किसानों ने जिले में धान की फसल लेनी शुरू की है। धान की उपज से किसानों को मोटा मुनाफा मिल रहा था। इस बार धान की फसल कीड़ा के प्रकोप से नहीं उबर पा रही है। धान की फसल में पौधे के ऊपरी भाग में पत्ती के आसपास कीड़ा लगने से किसान परेशान हैं। यह पहले पत्ती खाता है। इसके बाद बाली की जगह पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। इससे पौधा बेकार हो जाता है। उत्पादन गिर जाता है। किसानों को कहना है कि इस बार धान में यह तीसरी बार दवा का छिड़काव करना पड़ा रहा है। इससे उनकी लागत बढ़ रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरिशंकर ने बताया कि इस समय कहीं-कहीं धान की फसल में पत्ती के आसपास कीड़ा देखने को मिल रहा है। यहां अंडे देता है। इसके पौधे को काटने लगते हैं। इसके बाद यह गिडार सूड़ी का रूप लेकर धान के पौधे को काटने लगते हैं। इसकी वजह से पत्ती के साथ तना कमजोर हो जाता है। पौधा सूख जाता है।