उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड कैसरगंज से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता सिंह से बातचीत की। गीता सिंह का कहना है कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं का भी बराबर का अधिकार होना चाहिए, क्युकी बेटा और बेटी एक समान है। गीता का कहना है क वो अपने संपत्ति को अपने दोनों बच्चे के बीच बराबर बांटेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड कैसरगंज से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मधुबाला सिंह से बातचीत की। मधुबाला सिंह का कहना है कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं का भी बराबर का अधिकार होना चाहिए। इस नियम को वो अपने घर परिवार में भी लागू करना चाहती है। मधुबाला का कहना है क वो अपने संपत्ति को अपने दोनों बच्चे के बीच बराबर बांटेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कैसरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार वर्मा से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। हर व्यक्ति को अपनी जीविका स्वयं चलानी चाहिए। उसे दूसरों पर आश्रित नही रहना चाहिए। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कैसरगंज प्रखंड मौज रमनगरा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया। राजाराम ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति देने से विवाद हो सकता है। महिलाओं को ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए।अशिक्षा के कारण महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक कैसरगंज मौज आभापर गांव मंजरूपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से फरजाना से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है