उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसमा देवी से साक्षात्कार लिया। कुसमा देवी ने बताया कि शादी के बाद मायके में बेटी का अधिकार ख़तम हो जाता है और ससुराल में अधिकार होता है । यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। समूह की जानकारी नही है और कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है। कुसमा देवी गरीब परिवार से हैं , इसलिए इनके माता - पिता ने इनको नही पढ़ाया।