उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से साक्षात्कार लिया।अरुण सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। समाज में कई महिलाएं आगे बढ़ गई हैं , मगर आज भी कई महिलाएं चाह कर भी आगे नही बढ़ पा रही हैं। अरुण सिंह घर - घर जा कर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, समूह का कार्य, सिलाई का काम, अस्पतालों में काम , इत्यादि। जहां महिलाएं काम कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं । शिक्षित महिला ही न्याय और अधिकार के प्रति आवाज उठा सकती है।