उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय गुप्ता से साक्षात्कार लिया। अजय गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।महिलाएं शिक्षित होंगी तो नौकरी व् रोजगार कर पाएंगी। कानून के अनुसार पैतृक सम्पत्ति पर जितना अधिकार बेटा का होता है उतना ही अधिकार बेटी का भी होता है। भाई के नाराजगी के कारण बहन सम्पत्ति में अधिकार नही लेना चाहती है। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।