उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञान प्रकाश शुक्ला से साक्षात्कार लिया।ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटा और बेटी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। भाई- बहन में प्यार है तो समझदारी से शादी के बाद भी बेटी मायके में अधिकार ले सकती है। लेकिन महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर असली अधिकार होता है।