उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गुजरा गांव नटई पूर्व से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नियामार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। शादी से पहले मायके में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। कानून की मदद से शादी के बाद भी महिलायें मायके में अपना अधिकार ले सकती है। महिलाओ के लिए पढाई बहुत जरूरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है। अनपढ़ महिलाओं को भी जागरूक होना बहुत जरुरी है