उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाराम जयसवाल से साक्षात्कार लिया।कृपाराम जयसवाल ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। फिर योजना का लाभ लेकर कुछ काम करना चाहिए। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है। यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।