उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक विशेश्वरगंज, मौजा हदही गांव, हदही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की पढ़ी लिखी महिलाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए जो पैसा सरकार देती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पुरुष वर्ग को महिलाओं को आगे बढ़ने देना चाहिए, तभी देश का विकास हो पायेगा