Transcript Unavailable.

फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक में शनिवार की देर शाम को एक बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को फतुहा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां युवक की डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया। बाइक सवार वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर निवासी विरोधी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बयाया जा रहा है। सूचना पर पहुची नदी थाना की पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। आपको बताते चलें कि सड़क के दोनों किनारे पर ट्रक का खड़ा रहना भी कभी-कभी दुर्घटना का कारण बन जाता है, फिलवक्त पुलिस इस पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर रही है।

फतुहा थाना के सुरगापर गांव में दूध के बकाए रुपए की विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरगापर निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार(35), कौलू यादव के पुत्र शैलेश कुमार (40) एवं स्व. भिखारी सिंह के पुत्र जय सिंह(50) के रूप में हुई है।घटना में मिंटुस कुमार(22) गोली लगने से जख्मी है जिसे पटना रेफर किया गया है।बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग दूध के बकाए रुपए की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के यहां गए थे।बातचीत में विवाद बढ़ा और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई।हालांकि विवाद को लेकर पंचायत होनी थी।पर इसके पूर्व ही दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए।दोनों ओर से असलहे की इंतजाम की सूचना ग्रामीणों को थी।सूचना पर डीएसपी सियाराम यादव आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और देर रात ही लाशों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भिजवा दिया। चर्चा के मुताबिक घटना का कारण जमीनी विवाद से भी इंकार नही किया जा सकता।बकौल डीएसपी घटना के कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।घटना की खबर से इलाके में दहशत कायम हो गई है।

फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर मेट्रो स्टॉक यार्ड के समीप फोरलेन पर बेलगाम हाईवा ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना में ऑटो सवार तीन अन्य महिला और ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद फानन में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमएमसी भेज दिया है। बताया जाता है। ये सभी अपने घर जक्कनपुर से जगदंबा स्थान पूजा करने जा रहे थे। गौरव कुमार दैनिक भास्कर पटना।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

फतुहा। थाना क्षेत्र के धोवापर निवासी मालती देवी के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात पांच हजार नगद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। पीड़िता ने शनिवार को फतुहा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ शुक्रवार की रात छत के कमरे मे सोने चली गई। इस दौरान देर रात छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और निचले तल्ले के एक कमरे में रखे ट्रंक, बर्तन, कपड़े आदि लेकर दरवाजा खोलकर चलते बने। सुबह जब मालती की नींद खुली तो वह छत से नीचे आई। नीचे दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पता चला कि चोर बर्तन, कपड़ों के अलावा पूरा ट्रंक ही लेकर चले गए हैं। पीड़िता के अनुसार ट्रंक में रखे सोने का झुमका, टीका, मंगलसूत्र, नाक का बेसर, चांदी की लहठी, तीन जोड़ी पायल, 5 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद उसने 112 को कॉल कर बुलाया तब 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि आज के पहले भी तीन बार चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। लेकिन आज वे अपनी मंशा में कामयाब हो गए। बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोडकर गहने बनवाए थे सारे गहने चोर लेकर चले गए। इधर इस घटना के बाद से पीड़िता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह जब पति घर पर लौटा तो उसका भी हाल बेहाल हो गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया की आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के केलवारिया गांव में दुर्गा प्रसाद के घर मे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात करीब तीन लाख रुपये की जेवरात एवं कीमती सामानों को लूट ले गए। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि में करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर उंनके घर के छज्जे के सहारे घर मे दाखिल हो गया। उसके बाद उसने घर का मुख्य दरवाजा को खोल कर अपने साथियों घर में दाखिल करा दिया।घर में घुसे अपराधियों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को जबरन कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे आलमीरा को तोड़ दिया और लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकाल लिया।आलमीरा में रखे पचास हजार नगदी भी ले लिया।घर से तीन सूटकेस साथ ले गया और रेलवे लाइन के किनारे तोड़ कर कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात में पहुंची और छानबीन में जुट गई।घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।