Transcript Unavailable.

फतुहा। कल्याणपुर स्थित श्री राम जनक लाल ठाकुरबाड़ी में रविवार की देर शाम से झूलन महोत्सव शुरू हुआ। यह 31 अगस्त तक चलेगा। श्री राम जनक लाल ठाकुरबाड़ी के पुजारी श्री सुबोधानंद पाण्डेय ने बताया कि झूलन मंदिर में यह परंपरा वर्षो से नियम-निष्ठा के साथ धूमधाम से निभाई जा रही है। राधा-कृष्ण की प्रतिमा को झूले पर बिठाकर आकर्षक व सुसज्जित तरीके से सजाया जाता है। झूलनोत्सव का यह कार्यक्रम पांच दिनों तक विधिवत पूजा के साथ संपन्न होता है। प्रत्येक संध्या भगवान की भव्य आरती व शीतला भोग एवं प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाता है। आचार्य पंकज पाण्डे ने बताया कि जब कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अभिमान को चूर कर दिया तो सभी गोकुलवासियों को घोर आश्चर्य हुआ, क्योंकि बचपन में ही पुतना वध, कालिया नाग मर्दन से लेकर गोवर्धन पर्वत उठाना साधारण मनुष्य के वश की बात नहीं थी, तब कृष्ण ने अपनी लीला दिखाई तो सभी ग्रामवासी लौट गए, परंतु गोपियां वहां रह गई। बाद में कृष्ण ने सभी गोपियों के साथ उल्लास मनाया। यह अद्भुत दृश्य देखने लायक था। इसमें ईश्वर की असीम कृपा थी। सभी आनंद में झूला झूलने लगे। ठाकुरबाड़ी के व्यवस्थापक हरिशंकर गुप्ता, संजय कुमार, पंकज पाण्डे,पिंटू पाण्डे, गौरव गुप्ता, माधव कुमार, कन्हैया लाल पाण्डे, सतीश कुमार एवं सभी फतुहा के लोग झूलन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। रामजनक लाल ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव को ले सजाया गया भगवान का दरबार व पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु।

फतुहा। शहर के दरियापुर कटैया घाट स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण के खाली बने जमीन पर सामुदायिक भवन बनेगा।इसकी धोषणा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने की है। इस अवसर पर वरीष्ठ पत्रकार अरूण कुमार पांडेय, भाजपा नेता ई०सत्येन्द्र सिंह, अरविंद यादव,नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, शोभा देवी,अरूण झा,अनामिका अग्रवाल, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।

रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 508 स्टेशनों का कायाकल्प करते हुए फतुहा स्टेशन के भी काया कल्प की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री ने वर्चुअल आधारशिला स्टेशन के छह नम्बर प्लेटफार्म पर आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रखी। मुख्य अतिथि के रुप में पटना साहिब के सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। प्रधान मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब स्टेशनों की पहचान मुख्य रुप से शहर के सांस्कृतिक विरासत से होती है। शहर की ज्यादातर गतिविधियां स्टेशन के पास ही होती है। इसलिए शहरों की पहचान के लिए वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की योजना शुरु की गयी है। वहीं आधारशिला समारोह में रविशंकर प्रसाद ने भाजपा नेतृत्व व रेलवे की प्रगति की चर्चा की। विदित हो कि फतुहा स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 32•75 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इसमें स्टेशन के दोनों तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश व निकास की अलग अलग व्यवस्था की जाएगी। प्लेटफार्म छह की ओर स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।दिव्यांग जन यात्रियों के लिए उनके अनुकूल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। 12 मीटर चौड़ी प्लेटफार्म के उपर पैदल पुल बनाया जाएगा। स्टेशन के पास दोनों तरफ पार्किंग व हरा भरा क्षेत्र विकसित किया जाएगा। प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड के साथ कोच बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बुनियादी सुविधा को देखते हुए प्लेटफार्म का भी कायाकल्प किया जाएगा। लिफ्ट व एक एसकेलेटर भी लगाया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार ऐसा बनाया जाएगा कि यात्रियों का वाहन प्लेटफार्म के काफी निकट पहुंच जाय। मौके पर कार्यकर्ता, शहर के समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फतुहा। आगामी छह अगस्त को फतुहा स्टेशन के मार्डन स्टेशन के रुप में उद्घाटन के दरम्यान स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। इसके लिए फतुहा हाईस्कूल के बीस बच्चे व आचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल के बीस बच्चे को सलेक्ट किया गया है। चयनित बच्चे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम के दरम्यान निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा रेलवे सम्बंधित पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बेहतर करने वाले को दानापुर रेल मंडल के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसको लेकर दानापुर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजिनियर अरुण कुमार पाण्डेय तथा कल्याण निरीक्षक अशोक कुमार ने इन दोनों स्कूलों का भ्रमण किया। साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा भी लिया।

Transcript Unavailable.

फतुहा।प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को प्रेम यूथ फांउडेशन के दर्जनों युवाओं का जत्था उज्जैन (मध्यप्रदेश) रवाना हुआ।जिसको फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हों की राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा एकता अंखडता और भाईचारा को लेकर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक एकता शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे देश भर से एक हजार युवा -युवती भाग लेगे।