खुसरूपुर।प्रखंड के हरदासबीघा पंचायत के जगमालबीघा गांव में चार गाय लंपी स्किन रोग से पीड़ित हो गई है।किसानों के अनुसार यह तेजी से फैल भी रही है।बताया जाता है कि यह बीमारी खासकर गायों में हो रही है ।इस रोग से ग्रसित जानवरों के शरीर पर चकते गांठे उभर आई है। पीड़ित पशुओं को बुखार भी आ रहा है जिसके कारण पशु खाना कम खा रही है।तेजी से फैल रही इस बीमारी को लेकर प्रखंड के पशुपालक परेशान है।पशु अस्पताल में डाॅक्टर की कमी और दबा की अनुपलब्धता ने पशुपालकों की परेशानी और बढ़ा दी है।प्रखंड के पशुपालक आम तौर पर झोले छाप ग्रामीण डाक्टरों व देहाती जड़ी बूटियों से ईलाज करा रहे हैं।गांव के किसान राजू सिंह,रौशन सिंह,अनिल सिंह एवं अरबिंद शर्मा की गाय बीमारी से पीड़ित है।किसानों ने बताया कि मवेशी अस्पताल को सूचना दी गई पर कोई देखने तक नही आया है। समुचित ईलाज के अभाव में पशुओं में इस बिमारी का फैलाव तेजी से बढ़ रही है।