फतुहा। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फतुहा की ओपीडी में ड्यूटी देने में डॉक्टर कोताही बरत रहे हैं। आए दिन डॉक्टर ओपीडी से नदारद रहते हैं। बुधवार को अस्पताल में भारी संख्या में मरीज पहुंचे लेकिन ओपीडी कक्ष प्रशिक्षण ले रहे नर्सिंग स्टाफ के द्वारा चलाया जा रहा था। इनलोगों के द्वारा हो रहे मरीजों के इलाज से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ मरीजों को जैसे ही इसकी भनक लगी कि ओपीडी में प्रशिक्षण ले रहे डाक्टरों द्वारा द्वारा इलाज किया जा रहा है तो वैसे मरीज को घर लौट गए। आम दिनों की तरह बुधवार सुबह आठ बजे से ही सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। ओपीडी में 12 बजे तक करीब 200 मरीजों के पर्चे बने थे। लेकिन जब मरीज ओपीडी में पहुंचे तो उन्हें कक्ष में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर मिले। इसके बाद लोग मुख्य डॉक्टर की मांग करने लगे। बीसीएम सुनीता ने बताया कि जल्द ही डॉक्टर आ जाएंगे। हालांकि 11:55 बजे डॉ. प्रिया आईं और छूटे हुए मरीजों का इलाज शुरू हुआ। इस बीच ओपीडी के मुख्य डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मरीजों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।