काठीकुंड रामनवमी के त्यौहार को लेकर काठीकुंड थाना में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में रामनवमी का जुलूस 30 मार्च को गुरुवार के दिन निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. जुलूस को लेकर रूट चार्ट के साथ ही विधि व्यवस्था संबंधी अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. जुलूस के दौरान नशे में पाये जाने पर सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी. शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस के संचालन को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर इंस्पेक्टर सुशील कुमार,एसआई दुलाल महतो,एएसआई मलिक मुर्मू,विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन,रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल,गौरीशंकर भगत,रोबिन लाहा,हेमंत भगत,बबुआ सिंह,जीतू भगत,शिवशंकर भगत,मुनिलाल भंडारी,रोशन भगत,संदीप मंडल,जगन्नाथ मंडल,नरेश भगत,बिनोद मंडल सहित अन्य मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉरमेशन एंड एक्टिविटी प्रोजेक्ट के तहत प्लान इंडिया दुमका एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डोर टू डोर काठी कुंड प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाया गया । प्लान इंडिया दुमका जिले के 9 प्रखंड में काम करती है यह कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के एनएम दीदी प्लान इंडिया के टीकाकरण मित्र प्रखंड समन्वयक मुकेश गुप्ता जितेंद्र कुमार शर्मा जिला समन्वयक मुकेश गुप्ता टीकाकरण मित्र शिव शंकर ठाकुर चैंपियन नेहा मुर्मू अंजना सोरेन शामिल थे। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के भंडारों गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र सोमवार से है, संचालित।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरबिंद कुमार दास ने बताया कि उपकेंद्र में मरीजो के स्वास्थ जाँच हेतु प्रतिदिन 2 एएनएम ,साथ ही प्रत्येक बुधवार को डॉक्टर मरीजो के लिए उपलब्ध रहेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल उत्सव अभियान व विश्व जल दिवस के अवसर पर काठीकुंड प्रखंड सभागार में शुद्ध पेयजल की महत्ता,जल गुणवत्ता का परीक्षण,जल संचयन, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन इत्यादि विषयों पर एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुखिया,जल सहिया,उप मुखिया व उपस्थित अन्य के साथ साथ संवाद किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार,isa प्रोजेक्ट मैनेजर मोइनुद्दीन अंसारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को 100 प्रतिशत FHTC आच्छादित ग्रामों को ग्रामसभा कर सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रखण्ड समन्वयक रंजू कुमारी, isa प्रतिनिधि जियाधार मंडल,दीपक कुमार राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिरसा दिव्यांग समिति एवं दिव्यांग विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन पुराना स्थापना के प्रांगण में किया। इसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी – उपायुक्त दुमका के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं रेलिंग का निर्माण कराया गया है। समिति की ओर से उपायुक्त को इसके लिए धन्यवाद दिया गया। नया समाहरणालय निर्माण से ही दिव्यांग भाई एवं बहनों के सुविधा के लिए अपने आवेदन एवं अन्य समस्याओं के लिए समाहरणालय कक्ष जाने में परेशानी होती थी, परंतु उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा दिव्यांगजनों की समस्या को गंभीरता से लिया और रैंप एवं रेलिंग का निर्माण करवाया। इसके निर्माण के लिए महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का भी समिति की ओर से आभार प्रकट किया गया। समिति एवं मोर्चा ने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नव साक्षर भारत /साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला के सभी प्रखंडों में 15 से 60 वर्ष के असाक्षरो का विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के निगरानी में लिया गया मूल्यांकन सह जांच परीक्षा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड व एसएसबी के सहयोग से यूनिफाइड कमांड के तहत बड़ाचपुड़िया गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 77 लोगों के स्वास्थ की जांच कर दवा भी दी गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नारगंज स्थित एसएसबी की 35वीं बटालियन द्वारा प्लम्बिंग व टेलरिंग का प्रशिक्षण मंगलवार से नारगंज एसएसबी कैंप में प्रारंभ हो गया. 12 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 20 युवको को प्लम्बिंग व 20 युवतियों को टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 35वी वाहिनी सीमा शस्त्र बल के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देशानुसार उपकमांडेंट संजय प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तारपुर्वक बताया. कहा कि,प्रशिक्षण देने का हमारा उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षु खुद के हुनर को तराश कर स्वाबलंबी बने,खुद का व्यवसाय या कोर्स से संबंधित नौकरी हासिल करे. कहा कि,प्रशिक्षण प्राप्त कर आप खुद का छोटा मोटा कारोबार,दुकान की शुरुवात कर सकते है. इस प्रशिक्षण के बाद और भी ज्यादा हुनर हासिल करने के लिये प्रशिक्षु संबंधित संस्थानों का सहारा ले सकते है.. उन्होंने यह भी कहा अगर क्षेत्र में किसी और विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता हैं,तो बेझिझक ग्रामीण संपर्क कर सकते है. प्रशिक्षुओं से अपने गांव अपने समाज में अभिभावकों,बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने व इसका महत्व बताने की अपील की. प्रशिक्षुओं को बिछियापहाड़ी पंचायत की मुखिया छिता मरांडी,पिपरा पंचायत के मुखिया लुकस मुर्मू ने भी संबोधित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण की हर बारीकियों को सीखने की बात कही. मौके पर टेलरिंग के प्रशिक्षक बजरंग घोष और प्लम्बिंग के प्रशिक्षक मो बाबर अंसारी द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को कोर्स से संबंधित प्रशिक्षण की प्रारंभिक जानकारियां दी गयी. इस मौके पर काफी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद थे.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
